ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री लेंगे कलेक्टर-एसपी की बैठक…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 Jan 2024 03:23 PM
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री लेंगे कलेक्टर-एसपी की बैठक…
ऑडियो सुनें

रायपुर: ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से प्रदेश में हालात बिगड़ रहे हैं। सब्जियों की कीमतें बढ़ने लगी है, वहीं डीजल-पेट्रोल और एलपीजी को लेकर भी किल्लत महसूस किये जा रहे हैं। प्रदेश में बढ़ती परेशानी और आवागमन बाधित किये जाने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री कलेक्टर-एसपी की बैठक लेने जा रहे हैं। कमिश्नर, आईजी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होने वाली इस बैठक में ट्रकचालकों की हड़ताल को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति के लिए दिशा निर्देश देंगे।

प्रदेश में कल से ही लगातार पेट्रोेल-डीजल और गैस सिलेंडर के साथ-साथ सब्जियों और अन्य जरूरी सामानों की किल्लत महसूस होने लगी है। कई जगहों पर रास्ता जाम करने और राहगीरों और वाहन चालकों से मारपीट की भी खबरें आयी है। लिहाजा कल ही खाद्य एवंं नागरिक आपूर्ति विभाग की तरफ से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया गया था, कि वो प्रशासनिक टीम को निगरानी में लगाये और जहां भी जबरन ट्रकों को रोकने की कोशिश हो रही है, वहां पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई करें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav