मनोज बाजपेयी अभिनीत ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे भाग की शूटिंग शुरू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 May 2024 07:28 PM
मनोज बाजपेयी अभिनीत ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे भाग की शूटिंग शुरू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मनोज बाजपेयी अभिनीत वेब सीरिज “द फैमिली मैन” के तीसरे भाग की शूटिंग शुरू हो गई है. प्राइम वीडियो ने सोमवार को यह जानकारी दी. राज निदिमोरु और कृष्णा डीके द्वारा अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत निर्मित और निर्देशित एक्शन सीरिज के बहुप्रतीक्षित भाग में मूल कलाकार दिखेंगे जिनमें बाजपेयी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा शामिल हैं.

राज और डीके द्वारा निर्मित ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे भाग में बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी के अपने किरदार को दोहराते हुए दिखाई देंगे, जो मध्यम वर्ग का एक व्यक्ति और विश्वस्तरीय जासूस है. प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के अपने आधिकारिक पेज पर ‘द फैमली मैन’ के तीसरे सीजन के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu