VIDEO भाजपा पार्षद महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, थाने में लिखित शिकायत दी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 24 Nov 2026 06:35 PM
VIDEO भाजपा पार्षद महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, थाने में लिखित शिकायत दी
ऑडियो सुनें

सूरजपुर के भाजपा पार्षद एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गर्ग द्वारा एक विवाहित महिला के घर देर रात मौजूद होना, अवैध संबंध बनाना और पकड़े जाने पर मुंह छिपाकर भाग जाने की बात सामने आई है। महिला के पति द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत भी दी गई है।

घटना का वीडियो और फोटो वायरल हो गए हैं। भाजपा नेता और महिला को उसके पति ने संदिग्ध हालत में पकड़ा था। फिलहाल पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। मामला सूरजपुर का है और महिला के साथ पकड़ाने वाला भाजपा नेता वार्ड पार्षद है और जिला मीडिया प्रभारी भी है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भाजपा पार्षद मुकेश गर्ग मुंह पर कपड़ा डालकर महिला के घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, मौके पर महिला के पति और कुछ और लोग भी मौजूद हैं। हालांकि मुकेश गर्ग ने मौके से फरार होने की भी कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे धर दबोचा।

महिला के पति ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ था इसी दौरान देर रात भाजपा पार्षद उनके घर पर आ गए। वहीं, पति जब वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पति ने दरवाजा खुलवाया तो दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। पार्षद को पत्नी के साथ संदिग्ध हालत में देखकर पति बौखला गया और तुरंत पुलिस को बुला लिया। ऐसे में पति ने कोतवाली पुलिस से लिखित में शिकायत कर कारवाई की मांग किया है।

फिलहाल इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, ये मामला पूरे इलाके में ही नहीं सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस आरोपी भाजपा पार्षद के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है? वही दूसरों से अलग दिखने का दावा करने वाली पार्टी भाजपा इस नेता के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है!

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group