मुख्यमंत्री यादव ने अमित शाह से की मुलाकात, विभागों के बंटवारे पर लग सकती है मुहर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 Dec 2023 04:09 PM
मुख्यमंत्री यादव ने अमित शाह से की मुलाकात, विभागों के बंटवारे पर लग सकती है मुहर
ऑडियो सुनें

भोपाल: मध्य प्रदेश बीजेपी ने प्रचंड जीत के बाद सरकार बनाई है. बीते दिनों मोहन मंत्रिमंडल का गठन हो गया. फिलहाल अभीतक विभागों का बटवारा नहीं हो पाया है. इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल यानी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे. जहां आज उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लगभग 1 घंटे तक चली. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मध्य प्रदेश में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर अहम चर्चा हुई है. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि सीएम के वापस लौटते ही सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आज ही भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे. हालांकि इससे पहले कुछ और नेताओं से भी उनकी मुलाकात हो सकती है. गौरतलब है कि मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ दलित नेता जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav