रिश्वत लेने के आरोप में सिडको का एक कर्मचारी गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 21 Jun 2025 03:30 PM
रिश्वत लेने के आरोप में सिडको का एक कर्मचारी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र में शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के एक कर्मचारी को एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

निरीक्षक संतोष अम्बिके ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सिडको की दूरसंचार मोबाइल शाखा के आशुलिपिक नरेंद्र हिरे (57) को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से बकाया भुगतान के कागजात तैयार करने तथा विभागीय जांच से उसका नाम हटाने के लिए साढ़े चार लाख रुपये की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि हिरे ने अपने और अन्य अधिकारियों के लिए रिश्वत मांगी थी। अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital