सीआईएल ने देबाशीष नंदा को व्यवसाय विकास के निदेशक के तौर पर दिया विस्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 08 Nov 2023 12:52 PM
सीआईएल ने देबाशीष नंदा को व्यवसाय विकास के निदेशक के तौर पर दिया विस्तार…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीआईएल ने देबाशीष नंदा को कंपनी के निदेशक (व्यवसाय विकास) पद पर विस्तार देने की बुधवार को घोषणा की। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि देबाशीष नंदा जो वर्तमान में कंपनी के निदेशक (व्यवसाय विकास) हैं उन्हें दो नवंबर 2023 से प्रभावी छह महीने की अवधि के लिए या नियमित पदधारी की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक विस्तार दिया गया है।

नंदा ने पिछले साल सीआईएल के पहले निदेशक (व्यवसाय विकास) के रूप में पदभार संभाला था। सीआईएल में शामिल होने से पहले नंदा इंडियन आॅयल में कार्यकारी निदेशक (गैस) के रूप में पदस्थ थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav