पंजाब, हरियाणा में अधिकतर जगहों पर ठंड की स्थिति बरकरार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 03 Feb 2023 12:59 PM
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा में शुक्रवार को अधिकतर जगहों पर ठंड की स्थिति बरकरार रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बंिठडा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में रात में 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटियाला और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.8 डिग्री सेल्सियस और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड जारी है और यहां करनाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में रात में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस जबकि भिवानी में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav