हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में ठंड बढ़ी…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 07 Jan 2026 01:17 PM
हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में ठंड बढ़ी…
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब में तेज ठंड पड़ रही है और कुछ हिस्सों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भिवानी भी भीषण ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा अम्बाला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि पंजाब में बंिठडा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी के साथ अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.1 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरदासपुर में यह 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital