कांग्रेस कर्नाटक में चुनावी गारंटी लागू नहीं कर रही: नड्डा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 Nov 2023 06:59 PM
कांग्रेस कर्नाटक में चुनावी गारंटी लागू नहीं कर रही: नड्डा
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. कांग्रेस पर कर्नाटक में उसकी चुनावी गारंटी लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना में कांग्रेस और सत्तारूढ. बीआरएस दोनों जनता से झूठे वादे करते हैं. नड्डा ने यहां सांगारेड्डी कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने जैसे वादों के लागू होने का इंतजार कर रही है.

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस और केसीआर (बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) गारंटियों की बात करते हैं. कांग्रेस हो या केसीआर, सत्ता में आई तो भ्रष्टाचार और परिवार के शासन की गारंटी है.” नड्डा ने मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के गरीबों को दो कमरों का मकान देने और दलित बंधु योजना लागू करने समेत चुनावी वादों को लेकर उन पर निशाना साधा.
भाजपा अध्यक्ष ने तेलंगाना में भ्रष्टाचार को लेकर भी राव को आड़े हाथ लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu