कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां मंगलवार को कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है और पार्टी को लोगों से प्यार व लगाव बिल्कुल भी नहीं है. अपने पैतृक गांव समीरपुर में संवाददाताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने वोटों के लिए हमेशा लोगों का उत्पीड़न किया और उसके बाद उन्हें भुला दिया.

केंद्रीय मंत्री अपने जन्मदिवस के मौके पर समीरपुर में थे और इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. ठाकुर ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ काम किया और देश में 13.5 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला.

Related Articles

Back to top button