कांग्रेस ने ओडिशा के विधायकों को राज्यसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु भेजा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Mar 2026 03:10 PM
कांग्रेस ने ओडिशा के विधायकों को राज्यसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु भेजा
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: कांग्रेस ने 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले ओडिशा के अपने कुछ विधायकों को ‘क्रॉस-वोंिटग’ की आशंका के मद्देनजर बेंगलुरु भेज दिया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी की ओडिशा इकाई के लगभग आठ विधायकों को बृहस्पतिवार देर रात भुवनेश्वर से हवाई मार्ग से बेंगलुरु ले जाया गया और उन्हें शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक रिजॉर्ट में ठहराया गया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह कदम चुनाव से पहले विधायकों के बीच एकजुटता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राज्यसभा सीट के लिए दूसरा उम्मीदवार उतारे जाने के बाद राज्य में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है जिसके बाद एहतियात के तौर पर यह फैसला किया गया।

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा, ”विधायकों को प्रभावित करने की कोशिशों और ‘क्रॉस-वोंिटग’ की संभावना को लेकर ंिचताएं थीं। पार्टी नेतृत्व ने मतदान तक उन्हें एहतियात के तौर पर राज्य से बाहर रखने का फैसला किया है।” पार्टी नेताओं ने संकेत दिया कि जल्द ही और विधायक भी इस समूह में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के एक सूत्र ने कहा, ”शनिवार सुबह तक चार और विधायकों के बेंगलुरु पहुंचने की संभावना है।” ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस के फिलहाल 14 विधायक हैं और उसे अपने राज्यसभा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समर्थन की जरूरत है।

सा बताया जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों के ठहरने की व्यवस्था में समन्वय किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शहर में उनके ठहरने की व्यवस्थाओं की निगरानी की। विधायक इस समय बेंगलुरु से करीब 35 किलोमीटर दूर एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, विधायक संभवत: सोमवार सुबह तक वहीं रहेंगे और फिर वे राज्यसभा चुनाव के मतदान में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर लौटेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav