कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से देश में अपने पैर पसारने लगा, एक्टिव संख्या 3742…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Dec 2023 11:16 AM
कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से देश में अपने पैर पसारने लगा, एक्टिव संख्या 3742…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से देश में अपने पैर पसारने लगा है. नए वेरिएंट जेएन.1 (JN.1) के आने के बाद से ही कोविड-19 धीरे-धीरे लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है.

जिससे की लगातार इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3742 हो गई है. देश में सबसे ज्यादा कोरोना के केरल में 128 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही सरकार भी एक्टिव हो गई है. इसके बाद चर्चा होने लगी है कि क्या संक्रमण पर काबू पाने के लिए फिर से पाबंदी लगाई जाएंगी.

24 घंटे में 600 से ज्यादा नए मामले

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 656 नए मामले सामने आए जिसमें की ज्यादातर मामले कोविड-19 के जेएन.1 (Coronavirus JN.1) वेरिएंट के हैं. महामारी फैलने के बाद से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल 4.5 करोड़ हो गई है.

केरल में सामने आए सबसे ज्यादा मामले

रविवार को केरल में 128 मामले सामने आए. इसके बाद कर्नाटक में 96 केस दर्ज किए गए. केंद्र और राज्यों ने नए जेएन.1 कोविड वेरिएंट पर चिंता जताई है. इस नए वेरिएंट के मामले सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि सिंगापुर और इंग्लैंड जैसे अन्य देशों में भी पाए गए हैं. वहीं कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले केरल में सामने आ रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav