कांग्रेस की हालत डायनासोर जैसी, सपा का अर्थ ‘समाप्त पार्टी’ : राजनाथ सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 May 2024 10:21 PM
कांग्रेस की हालत डायनासोर जैसी, सपा का अर्थ ‘समाप्त पार्टी’ : राजनाथ सिंह
ऑडियो सुनें

आगरा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी को ‘समाप्त पार्टी’ करार दिया और दावा किया कि कांग्रेस की हालत इस समय डायनासोर जैसी है जो कि विलुप्त हो रही है. सिंह आगरा में बाह की जरार मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में वोट मांगे. सिंह ने दावा किया कि आने वाले दस साल में बच्चे कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं बता पाएंगे. उन्होंने समाजवादी पार्टी के बारे में कहा कि सपा का मतलब ‘समाप्त पार्टी’ होता है.

जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ”यही तहसील है, जहां से ताल्लुक रखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने. उनका आशीर्वाद मुझे प्राप्त था. आज मंच पर बोलते हुए मुझे उनकी याद आ रही है.” रक्षामंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर कोई भारत को गंभीरता से नहीं लेता था लेकिन आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है.
उन्होंने कहा, ”मैं पूज्य महात्मा गांधी को याद करना चाहता हूं. जिन्होंने आजादी के बाद कहा था कि अब कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए. बापू ने जो बात 1947 में कही थी वह आज आप कर रहे हैं. आप स्वयं महात्मा गांधी की इच्छा पूरी कर रहे हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu