मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बिजली गिरने से दंपत्ति और उनके बेटे की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 27 Sep 2024 04:55 PM
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बिजली गिरने से दंपत्ति और उनके बेटे की मौत
ऑडियो सुनें

राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के एक गांव में बिजली गिरने से दंपती और उनके किशोर बेटे की मौत हो गई, जबकि इसें उनकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर खिलचीपुर तहसील के मेहराजपुरा गांव में किसान राजू सेन (45), उनकी पत्नी कृष्णा बाई (40) और उनके बेटे ब्रज सेन (15) पर आकाशीय बिजली गिरी।

उन्होंने बताया कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजू की बेटी प्रियंका (17) बिजली गिरने से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खिलचीपुर के उपमंडल दंडाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन ने मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए 10-10 हजार रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav