Balasore Train Accident: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस रेल हादसे से काफी दुखी है. कोहली ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है. विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा…” ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ, मेरे सहानुभूति उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं.”
पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी इस दुर्घटना पर खेल प्रकट किया है. गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ओडिशा में हुई जनहानि से मैं स्तब्ध हूं. भगवान पीड़ित परिवारों को शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना.पूरा देश पीड़ितों के साथ खड़ा है.”
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ” ओडिशा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बारे में जानकर बेहद निराशा हुई. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं और उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है.”