‘महाराष्ट्र भूषण’ समारोह में 12 लोगों की मौत ‘गैर इरादतन हत्या’, जवाबदेही तय हो: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Apr 2023 07:22 PM
‘महाराष्ट्र भूषण’ समारोह में 12 लोगों की मौत ‘गैर इरादतन हत्या’, जवाबदेही तय हो: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने महाराष्ट्र में एक पुरस्कार समारोह के दौरान भीषण गर्मी की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए इसे ‘गैर इरादतन हत्या’ का मामला करार दिया और कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना सरकार इसकी जिम्मेदारी ले तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जाए.

पार्टी के नेता कन्हैया कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र में सरकारी कार्यक्रम में 12 लोगों की दर्दनाक मौत पर हम शोक व्यक्त करते हैं. हमारी मांग है कि सरकार बिना किसी लाग-लपेट के इसकी जिम्मेदारी ले और जवाब दे कि- “जब नेता के लिए टेंट, कूलर-एसी लग सकता है तो जनता के लिए क्यों नहीं?” उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने इसे गैर इरादतन हत्या बताया है. इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए. ’’

उल्लेखनीय है कि नवी मुंबई में खारघर क्षेत्र में 306 एकड़ जमीन पर रविवार को आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह में भीषण गर्मी की चपेट में आने के बाद कम से कम 12 लोगों मौत हो गई थी. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक नेता एवं समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu