रक्षा निर्यात पहली बार 21,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर ‘अभूतपूर्व बुलंदी’ पर पहुंचा: राजनाथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Apr 2024 06:57 PM
रक्षा निर्यात पहली बार 21,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर ‘अभूतपूर्व बुलंदी’ पर पहुंचा: राजनाथ
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि देश का रक्षा निर्यात स्वतंत्र भारत के इतिहास में ‘पहली बार’ 21,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ‘अभूतपूर्व बुलंदी’ पर पहुंच गया है. उन्होंने सेाशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा, ”सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय रक्षा निर्यात अभूतपूर्व बुलंदी पर पहुंच गया है और यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार 21,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है.”

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात 21,083 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5 प्रतिशत अधिक है. नाइजीरिया में मई 2023 में प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा था कि सरकार के ‘आत्मनिर्भरता’ पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ के उद्देश्य को हासिल करने के लिहाज से हाल के वर्षों में रक्षा निर्यात में ‘महत्वपूर्ण प्रगति’ हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu