दिल्ली के मंत्रियों मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Feb 2023 07:29 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंगलवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2021-22 के लिए शराब नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार शाम गिरफ्तार किया था. यह नीति अब रद्द की जा चुकी है. जैन धनशोधन के एक मामले में तिहाड़ जेल में हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu