डीजीसीए ने एअर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को एक महीने के लिए निलंबित किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Sep 2023 08:11 PM
डीजीसीए ने एअर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को एक महीने के लिए निलंबित किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. डीजीसीए ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कुछ खामियों के कारण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख राजीव गुप्ता को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम ने 25 और 26 जुलाई को आंतरिक लेखा परीक्षा, दुर्घटना निवारण कार्य और आवश्यक तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में एअर इंडिया की समीक्षा की थी.

डीजीसीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि समीक्षा में एअर इंडिया के दुर्घटना रोकथाम कार्य, अनुमोदित उड़ान सुरक्षा नियमों और प्रासंगिक नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता में खामियां पाई गईं. विज्ञप्ति में कहा गया है, ह्लखामियों को लेकर एअर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को दी गई मंजूरी पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है.” राजीव गुप्ता एअर इंडिया लिमिटेड के उड़ान सुरक्षा प्रमुख हैं.

पहले भी, डीजीसीए ने विभिन्न कथित उल्लंघनों और खामियों के लिए एअर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई की थी. पिछले महीने, डीजीसीए ने ‘सिम्युलेटर’ प्रशिक्षण में कुछ खामियों के लिए मुंबई और हैदराबाद में एअर इंडिया के प्रशिक्षण केंद्रों के एटीओ अनुमोदन को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था. डीजीसीए ने बृहस्पतिवार को अपने बयान में कहा, “इसके अलावा यह देखा गया कि विमानन कंपनी ने कुछ आंतरिक ऑडिट/स्थल निरीक्षण में लापरवाही की और वे नियामक आवश्यकताओं के अनुसार नहीं थे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu