‘डंकी’ ने भारत समेत दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से अधिक कमाए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Jan 2024 10:05 PM
‘डंकी’ ने भारत समेत दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से अधिक कमाए
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘डंकी’ ने रिलीज के बाद से अब तक भारत समेत दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी. निर्माता रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ‘इंस्टाग्राम’ पेज पर मंगलवार को बॉक्स ऑफिस से जुड़ी यह जानकारी साझा की.

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ” आपके असीम प्यार से हमारा बंदा और उसके साथी बॉक्स ऑफिस पर नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं. ” ‘डंकी’ 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी. अवैध आव्रजन संबंधी सत्य घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने मिलकर लिखी है.
फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर भी अहम भूमिका में हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu