बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Sep 2022 01:57 PM
बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण जलमग्न हुए बेंगलुरु के इलाकों में धीरे-धीरे पानी का स्तर कम हो रहा है और जनजीवन सामान्य होने की ओर अग्रसर है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर सड़कों पर जलभराव खत्म हो गया है और कुछ इलाकों से पानी की निकासी का काम जारी है। इसके साथ ही और बारिश होने की भी आशंका है।

सूत्रों ने कहा कि यातायात लगभग सामान्य हो रहा है और जल्दी ही सब कुछ पहले की तरह हो जाएगा। बेंगलुरु यातायात पुलिस ने आउटर ंिरग रोड तथा कुछ अन्य क्षेत्रों में ईको स्पेस के पास जलजमाव होने का परामर्श जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में कावेरी नदी के पानी की आपूर्ति बड़े स्तर पर बहाल हो गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav