नए संसद भवन के उद्घाटन के चलते केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के द्वार बंद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 May 2023 07:10 PM
नए संसद भवन के उद्घाटन के चलते केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के द्वार बंद
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास द्वार रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के मद्देनजर बंद कर दिए गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अशोक रोड के पास पटेल चौक मेट्रो स्टेशन का द्वार नंबर तीन भी दोपहर के समय बंद कर दिया गया.

नया संसद भवन केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के पास स्थित है जो ‘येलो लाइन’ और ‘वायलेट लाइन’ पर आने वाला ‘इंटरचेंज’ स्टेशन है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और पुजारियों की उपस्थिति में नए संसद भवन का उद्घाटन किया.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्वीट किया, ह्लदिल्ली मेट्रो रेल पुलिस से मिले निर्देश के मुताबिक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास द्वार यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए हैं.ह्व एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन दोनों स्टेशन के द्वार रविवार को मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद से बंद हैं. हालांकि, केंद्रीय सचिवालय में ‘इंटरचेंज’ यानी मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध है.

अधिकारी ने कहा कि इन दोनों स्टेशन पर द्वार बंद होने के संबंध में सुबह से नियमित रूप से घोषणाएं की जा रही हैं. अशोक रोड के निकट पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन को भी बंद कर दिया गया है. ड्यूटी पर तैनात एक सीआईएसएफ कर्मी ने कहा कि इस गेट को दोपहर 12 बजे के बाद बंद करने का निर्देश दिया गया था. लोग गेट एक और दो को इस्तेमाल कर सकते हैं. उद्घाटन से पहले, पुलिस ने एक यातायात परामर्श जारी किया कि नयी दिल्ली जिले को एक नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

पुलिस ने कहा कि बल की अतिरिक्त तैनाती के अलावा लगातार सीसीटीवी निगरानी की जा रही है. एक ओर जहां करीब 20 विपक्षी दलों ने समारोह के बहिष्कार की घोषणा की थी, वहीं प्रदर्शनकारी पहलवान रविवार को नए संसद भवन के सामने विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दे रहे थे.

यातायात परामर्श के अनुसार, केवल सार्वजनिक यातायात वाहनों, सिविल सेवा परीक्षा के अर्भ्यिथयों, स्थानीय निवासियों, लेबल वाले और आपातकालीन वाहनों को नयी दिल्ली क्षेत्र में जाने की अनुमति दी गई. दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे परामर्श के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और सुबह साढ़े पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक नयी दिल्ली जिले की ओर जाने से बचें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu