डुप्लेसी, कुरेन पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन में जुर्माना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Apr 2024 12:19 PM
डुप्लेसी, कुरेन पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन में जुर्माना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया जबकि पंजाब ंिकग्स के कप्तान सैम कुरेन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

डु प्लेसी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी की एक रन से पराजय में धीमी ओवरगति के दोषी पाये गए थे। आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है ।’’ यह आरसीबी का सत्र का पहला अपराध था।

दूसरी ओर कुरेन पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.8 के तहत लेवल एक के अपराध के लिये मैच फीस का आधा जुर्माना लगाया गया । यह अपराध अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के संदर्भ में है।

आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘ कुरेन ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2 . 8 के तहत लेवल एक का अपराध किया है। उन्होंने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है । लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav