गुजरात में एक बार फिर आया भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 23 Feb 2023 10:36 AM
ऑडियो सुनें

अमरेली. गुजरात के अमरेली जिले में में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. गुरुवार की सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर 3.1 की तीव्रता से भूकंप आया था. बता दें कि बीते 4 फरवरी को भी अमरेली जिले में 3.2 की तीव्रता से भूकंप आया था. हालांकि राहत की बात ये थी कि भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने अपने अपडेट में बताया था कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर आया था और इसका केंद्र अमरेली शहर से 43 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में जमीन की 3.2 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

बीते 20 फरवरी को भी कच्छ जिले में हल्का भूकंप आया था. बीते सोमवार की सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. जबकि केंद्र बिंदू दुधई से 28 किलोमीटर दूर दर्ज है. सौराष्ट्र के अमरेली और सूरत में इससे पहले भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा चुके हैं. कच्छा में 8 और 9 फरवरी को भी भूकंप आया था.

बता दें कि कच्छ अहमदाबाद से करीब 400 किलोमीटर दूर है. कच्छ को भूकंप के जोन-5 में रखा गया है. यानी कि भूकंप आने पर कच्छ में बहुत ही भारी नुकसान हो सकता है. कच्छ बहुत ही उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है. 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav