ईसी, दिल्ली पुलिस भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही: मान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Jan 2025 09:58 PM
ईसी, दिल्ली पुलिस भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही: मान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने कपूरथला हाउस आवास पर ”छापा मारने” के लिए अधिकारियों के पहुंचने पर बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग और दिल्ली पुलिस की आलोचना की तथा उनपर आरोप लगाया कि वे भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को ”बदनाम” करने की कोशिश कर रहे हैं.

मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह आरोप भी लगाया कि निर्वाचन आयोग को दिल्ली चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) द्वारा खुलेआम पैसे बांटा जाना नजर नहीं आ रहा है और यह (आयोग) इसके बजाय उनके आवास पर छापा मारने की कोशिश कर रहा.
आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कपूरथला हाउस से पैसे बांटे जाने की एक शिकायत मिलने के बाद तलाशी के लिए मान के आवास पर एक टीम पहुंची है, लेकिन प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को मतगणना होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu