प्रभावी प्रशासन और जन-केंद्रित नीतियां समाज के विकास का आधार हैं: लोकसभा अध्यक्ष

नयी दिल्ली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जन केंद्रित शासन व्यवस्था लोक सेवकों के महत्वपूर्ण दायित्वों को रेखांकित करते हुए बुधवार को कहा कि प्रभावी प्रशासन व जन-केंद्रित नीतियां समाज के विकास का आधार हैं और यह युवा अधिकारियों की निष्ठा और सामर्थ्य से ही संभव हैं। बिरला ने संसद भवन परिसर में संसदीय शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में भारतीय रेल कार्मिक सेवा तथा भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
![]() |
![]() |
![]() |