नयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि उनके नेतृत्व में देश को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है. दिल्ली विधानसभा में एक संबोधन में उन्होंने उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार के काम में बाधा डालने का भी आरोप लगाया. केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं भाजपा के लोगों को बताना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है. जो लोग देश को नष्ट करना चाहते हैं, उन्हें भाजपा में होना चाहिए और जो देश को बचाना चाहते हैं, उन्हें भाजपा छोड़ देनी चाहिए.’’
केजरीवाल के प्रधानमंत्री के बारे में बोलने पर विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया. राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘‘वे डरे हुए हैं.’’ गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने पर उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है.
केजरीवाल ने उपराज्यपाल सक्सेना से दिल्ली के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने को कहा. केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं उपराज्यपाल साहब से कहना चाहता हूं कि आप गुजरात से आए हैं. आप हमारे मेहमान हैं.’ मुझे नहीं लगता कि वह दिल्ली की सड़कों के नाम भी जानते होंगे. लेकिन हम लड़ाई नहीं चाहते. हम साथ काम करना चाहते हैं. आने वाली पीढ़ियां क्या कहेंगी? वे लड़ रहे थे.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें घर-घर सीवर कनेक्शन देना है, नयी बसें खरीदनी हैं, ट्रैफिक की स्थिति सुधारनी है…आइए मिलकर काम करें.’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम आपके साथ काम करेंगे. यह भारत-पाकिस्तान युद्ध नहीं है. जब मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल एक साथ काम करना शुरू करेंगे, तो यह वास्तव में एक डबल इंजन सरकार होगी.’’
राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया जाना, चौंकाने वाला फैसला
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराये जाने को लेकर शुक्रवार को केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह ‘‘चौंकाने वाला’’ है और देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है.
उन्होंने दिल्ली विधानसभा में एक संबोधन में कांग्रेस सांसद की अयोग्यता का जिक्र किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डर गई है. बाद में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि यह ‘‘काफी ंिचताजनक स्थिति’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ कांग्रेस या राहुल गांधी की लड़ाई नहीं है, यह पूरे विपक्ष की लड़ाई है.’’ केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसी स्थिति पैदा करना चाहती है जहां देश में सिर्फ एक पार्टी हो. उन्होंने आरोप लगाया कि यह ‘‘तानाशाही’’ है और भाजपा सरकार आजादी से पहले के ब्रिटिश शासकों की तुलना में ‘‘अधिक खतरनाक’’ है.
उन्होंने एक ट्वीट में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने की ंिनदा की. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘लोक सभा से राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया जाना चौंकाने वाला है. देश बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है. पूरे देश को इन्होंने डरा कर रखा हुआ है. 130 करोड़ लोगों को इनकी अहंकारी सत्ता के ख़लिाफÞ एकत्र होना होगा.’’