राजौरी जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच फिर से मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 06 May 2023 11:08 AM
राजौरी जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच फिर से मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर…
ऑडियो सुनें

जम्मू: सेना के उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान की समीक्षा की, जिसमें शनिवार को एक आतंकवादी मारा गया था। राजौरी जिले के कंडी वन क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए थे।

आतंकवादियों और सेना के बीच शनिवार को फिर से मुठभेड़ जारी रही। उत्तरी कमान ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, ग्राउंड जीरो पर उत्तरी कमान राजौरी के कंडी में चल रहे अभियानों की समीक्षा कर रहा है, जहां आतंकवादियों का पता चला है।

कमांडरों ने उसे अभियान के सभी पहलुओं की जानकारी दी है। राजौरी में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान की अपडेट पर सेना ने कहा, शनिवार को गोलाबारी में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है और एक अन्य के संभवत: घायल है। उनके पास से एक एके 56, एके के 4 मैगजीन और 56 गोलियां, एक 9 एमएम पिस्टल और मैगजीन, तीन ग्रेनेड और असलहे का एक पाउच बरामद हुआ है। मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है। ऑपरेशन जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav