तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 23 Sep 2023 05:55 PM
तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल…
ऑडियो सुनें

जशपुर: पत्थलगांव के चंदागढ़ गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. बीते दो दिन से इस अंचल में लगातार तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी घटना हो रही है. यहां तमता क्षेत्र में तेज बारिश के बाद अचानक एक किसान के घर पर आकाशीय बिजली गिरी थी.

जिससे घर के अंदर बैठे श्यामसुंदर चक्रेश और उसका 15 वर्षीय पुत्र इसकी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए. दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए तमता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर प्रवीण किंडो के अनुसार दोनों घायलों का तत्काल उपचार शुरू हो जाने से उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है और जल्द उनके स्वस्थ होने की उम्मीद है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav