लोकसभा चुनाव से पहले गोधरा जैसी घटना होने का डर: संजय राउत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 09:29 PM
लोकसभा चुनाव से पहले गोधरा जैसी घटना होने का डर: संजय राउत
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि ऐसी आशंका है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर उद्घाटन के समय गोधरा ट्रेन अग्निकांड जैसी घटना हो सकती है. राउत ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का “एकल-सूत्री एजेंडा” आम चुनाव से पहले देश में धार्मिक तनाव पैदा करना है. राज्यसभा सदस्य राउत ने यहां 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक से पहले यह बात कही.

उन्होंने दावा किया, “हमें डर है कि जिस तरह से गोधरा हुआ, जैसा कि कहा जा रहा हैङ्घ राम मंदिर उद्घाटन के दौरान उसी तरह देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों को ट्रेन में भरकर (अयोध्या) लाया जाएगा. सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए किसी ट्रेन पर पुलवामा जैसा हमला किया जा सकता है. लोगों के बीच यह एक डर है.” उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी, 2002 को गोधरा ट्रेन में आग लगाए जाने के बाद गुजरात में बड़े पैमाने पर दंगे हुए थे. वहीं 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सुरक्षा र्किमयों को ले जा रहे वाहनों के काफिले पर हमले में 40 सुरक्षा र्किमयों की मौत हो गई थी.

राउत ने दावा किया, “ऐसा कहा जा रहा है कि पुलवामा जैसी साजिश रची जा सकती है, कहा जा रहा है कि गोधरा जैसी साजिश रची जा सकती है, तो चुनाव से पहले इस तरह के क्रूर कृत्य को अंजाम दिया जा सकता है. कई राजनीतिक दलों को यह डर है.” उन्होंने कहा कि मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी.

एक पत्रकार ने राउत से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किए गए कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट के माध्यम से गडकरी को निशाना बनाए जाने को लेकर सवाल किया, जिसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने गडकरी का बचाव किया. एनएचएआई गडकरी के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आता है. राउत ने कहा, “नितिन गडकरी नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण नेता और सक्षम मंत्री हैं. देश में उनका ही काम दिख रहा है. वह देश के भविष्य के नेता हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu