फिल्म निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Oct 2022 07:53 PM
फिल्म निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री शबाना आजमी अभिनीत फिल्म ‘ थोडी सी बेवफाई’ और गोंिवदा की सुपरहिट फिल्म ‘लव86’ का निर्देशन करने वाले निर्देशक इस्लाइल श्रॉफ का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है. उन्हें मुंबई के उपनगर स्थित कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में रविवार को भर्ती कराया गया था. खबरों के मुताबिक पिछले महीने उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. अस्पताल के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ श्रॉफ को रविवार को भर्ती कराया गया था और बुधवार को उनका निधन हो गया.’’ मौत के कारणों और उम्र की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी.

श्रॉफ ने बॉलीवुड में अपने निर्देशन करियर की शुरुआत वर्ष 1977 में प्रर्दिशत फिल्म ‘अगर’ से की थी जिसमें अमोल पालेकर, जरीना वहाब और कादर खान ने भूमिकाएं निभाई थी. उनकी कुछ र्चिचत फिल्मों में ‘अहिस्ता-अहिस्ता (1984), ‘बुलंदी’, ‘झूठा सच्चा’ और ‘सूर्या’शामिल है. शबाना आजमी उन पहली हस्तियों में है जिन्होंने श्रॉफ को श्रद्धांजलि अर्पित की है. अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और फिल्मकार अशोक पंडित ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu