कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में आग लगी, कोई जनहानि नहीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 01 Jun 2024 01:26 PM
कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में आग लगी, कोई जनहानि नहीं
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में देर रात आग लग गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब 12:45 बजे आग लगने के बारे में एक कॉल आयी जिसके बाद 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन थाने का एक हिस्सा आग में क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें मालखाना भी शामिल है जहां मामलों से संबंधित सामान को रखा जाता है। अधिकारी ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav