जम्मू में विधानसभा भवन की लॉबी में आग लगी, फर्नीचर और पुरानी तस्वीरें जलीं

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 11 Jun 2025 02:55 PM
जम्मू में विधानसभा भवन की लॉबी में आग लगी, फर्नीचर और पुरानी तस्वीरें जलीं
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू कश्मीर विधानसभा की लॉबी में बुधवार को आग लग जाने से फर्नीचर को मामूली क्षति हुई और कुछ पुरानी तस्वीरें जल गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह 9.34 बजे आग लगने की सूचना मिली जिस पर कुछ ही मिनट में काबू पा लिया गया।

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि यहां सिविल सचिवालय परिसर में स्थित दो मंजिला विधानसभा भवन की लॉबी में शॉर्ट र्सिकट की वजह से आग लग गई।

उन्होंने कहा कि सिविल सचिवालय में स्थानीय दमकल केंद्र ने कुछ ही मिनट में आग पर काबू पा लिया।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने से कुछ पुरानी तस्वीरें और कुछ फर्नीचर जल गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital