‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में निकली रैली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 09:50 PM
‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में निकली रैली
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में रैली निकाली. कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर राज्य के प्रत्येक जिले में प्रदेश कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा रैली निकाली. इसके बताया गया कि यात्रा के दौरान जनता को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया गया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विभाजनकारी राजनीति के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया.

बयान में बताया गया है कि इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया गया था. बयान के अनुसार रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और सरगुजा में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभारी के रूप में शामिल हुए. बयान के अनुसार राज्य के अन्य जिलों में रैली में मंत्री और विधायक भी शामिल हुए.

बयान के अनुसार इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक तीर्थ यात्रा थी और तीर्थ यात्रा कभी समाप्त नहीं होती. बयान में कहा गया कि भारत जोड़ो यात्रा का इतिहास स्याही से नहीं लिखा जा सकता, यह पसीने से लिखा गया है.
बैज ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की 145 दिनों तक चली चार हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में निडर भारतीयों ने ना केवल कदम जोड़े, बल्कि दिल भी जोड़े. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वचन देती है कि भारत जोड़ो यात्रा के आदर्श, प्रेरणा और उद्देश्य निरंतरता में जारी रहेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu