पहली वैश्विक शतरंज लीग दुबई में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 May 2023 10:14 PM
पहली वैश्विक शतरंज लीग दुबई में
ऑडियो सुनें

दुबई. दुनिया की सबसे बड़ी और पहली फ्रेंचाइजी आधारित शतरंज लीग दुबई में 21 जून से दो जुलाई के बीच खेली जायेगी. पहली वैश्विक शतरंज लीग में छह टीमें होंगी जिनमें छह खिलाड़ी होंगे . इसमें न्यूनतम दो महिला खिलाड़ी और एक आइकन खिलाड़ी होगा. छह टीमें राउंड रॉबिन आधार पर एक दूसरे से खेलेंगी और हर टीम दस मैच खेलेगी .हर मैच में छह बोर्ड होंगे और उनमें साथ में मुकाबले होंगे. शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी और विजेता विश्व चैम्पियन फ्रेंचाइजी टीम होगी .

फिडे और टेक महिंद्रा द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की जा रही लीग का लक्ष्य नये प्रारूप की ओर दुनिया का ध्यान खींचकर खेल के लिये एक ढांचा तैयार करना है जिसमें दुनिया भर के चैम्पियन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले. फिडे उपाध्यक्ष पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने कहा ,‘‘मेरा मानना है कि यह लीग दर्शकों के लिये एक नये अनुभव की शुरूआत होगी जिससे शतरंज की लोकप्रियता बढेगी.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu