स्विमिंग पूल में डूबने से पांच वर्षीय लड़के की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Mar 2024 12:25 PM
स्विमिंग पूल में डूबने से पांच वर्षीय लड़के की मौत…
ऑडियो सुनें

पणजी: गोवा में पणजी के निकट एक रिहायशी परिसर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान पांच वर्षीय लड़के की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई।

ओल्ड गोवा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उत्तर गोवा में वलपोई गांव में रहने वाला दक्ष मौस्कर अपने माता-पिता के साथ उनके पारिवारिक मित्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए ओल्ड गोवा गांव आया था। जब एक रिहायशी परिसर के क्लब हाउस में जश्न समारोह चल रहा था तो लड़का स्विंिमग पूल की ओर गया और उसमें गिर गया। किसी ने उसे देखा नहीं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘जब दक्ष आसपास नहीं मिला तो उसके माता-पिता ने सोचा कि वह दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा होगा। हालांकि, वह बाद में स्विमिंग पूल में मिला। उसे बाहर निकाला गया और वह अचेत अवस्था में मिला।’’

उसे एक नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में गोवा मेडिकल कॉलेज, बम्बोलिम ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav