पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 10:08 PM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़/नयी दिल्ली. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल (95) का मंगलवार को निधन हो गया. वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. अस्पताल के अधिकारियों और पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बादल को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में करीब एक सप्ताह पहले सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था.

अस्पताल के अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बादल ने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली. उन्होंने बताया कि बादल अस्पताल की अति गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे . पार्टी के सूत्रों ने भी ‘पीटीआई-भाषा’ को दी जानकारी में वरिष्ठ नेता के निधन की पुष्टि की.

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाश ंिसह बादल के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश ंिसह बादल के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने ना सिर्फ पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किये, बल्कि देश के विकास में भी बहुत योगदान दिया.

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “प्रकाश ंिसह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं. वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे. उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में बहुत योगदान दिया. उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व दिया.” बादल के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने कई दशकों तक उनके साथ निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है.

उन्होंने कहा, “मुझे हमारी कई बातचीत याद है, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से झलकती थी. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना.” गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख प्रकाश ंिसह बादल (95) का मंगलवार को निधन हो गया. वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. अस्पताल के अधिकारियों और पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि बादल को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में करीब एक सप्ताह पहले सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था. अस्पताल के अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बादल ने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली. उन्होंने बताया कि बादल अस्पताल की अति गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu