वीपीएस समूह की भागीदारी में मेडोर अस्पताल का अधिग्रहण करेगा फोर्टिस

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Apr 2023 02:17 PM
वीपीएस समूह की भागीदारी में मेडोर अस्पताल का अधिग्रहण करेगा फोर्टिस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर ने मानेसर स्थित मेडोर अस्पताल के अधिग्रहण के लिए संयुक्त अरब अमीरात के वीपीएस समूह के साथ समझौते किया है। सौदे का आकार 225 करोड़ रुपये होगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

फोर्टिस ने 225 करोड़ रुपये के कुल खरीद मूल्य पर मेडोर अस्पताल को खरीदने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। अस्पताल की क्षमता 350 बिस्तरों की है। इसे लगभग नौ महीनों में चरणबद्ध तरीके से चालू किया जा सकता है।

इसके तहत मेडोर की भूमि, भवन और चल संपत्ति की खरीद शामिल है। सौदा जुलाई 2023 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। फोर्टिस हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि इस सौदे के लिए राशि कर्ज और आंतरिक स्रोतों से जुटाई जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav