मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा : केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Mar 2023 08:06 PM
मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा : केजरीवाल
ऑडियो सुनें

भोपाल. आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को वादा किया कि अगर इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी को सत्ता में आने का मौका मिला तो राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा दी जाएगी। यहां भेल के दशहरा मैदान में पार्टी कार्याकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी घोषणा की कि सत्ता में आने के बाद आप सरकार प्रदेश के संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित भी करेगी और राज्य में भ्रष्टाचार को समाप्त करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu