शुक्रवार 12 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Dec 2025 10:58 PM
शुक्रवार 12 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?
ऑडियो सुनें

-: आपका राशिफल :-

मेष:- भाग्य सहायक रहेगा. पूर्व नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरी में व्यवहार कुशलता बनाए रखें. व्यवसाय में अचानक धन लाभ होगा.

वृषभ:- मानसिक तनाव बना रहेगा. सुख सविधा में कमी रहेगी. नौकरी में परिर्वतन हो सकता है. यात्रा कष्टप्रद रहेगी. व्यवसाय में लाभ कम होगा.

मिथुन:- राजनैतिक क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे. मित्र सहयोग मिलेगा. अटके धन की प्रा​​प्ति संभव है. व्यवसाय में विस्तार के अवसर मिलेंगे. यात्रा संभव है.

कर्क:-  स्वजनों से मतभेद रहेंगे. आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी. नाैकरी में तबादला हो सकता है. विरोधी से सचेत रहें. व्यवसाय में लाभ कम होगा.

सिंह:- स्वविवेक से उन्नति करने में सफल रहेंगे. नाैकरी में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा. घर में खुशी होगी.

कन्या:- माैसम जनित रोगों से सचेत रहेंगे. स्वजनों से निराशा होगी. नाैकरी में मन नहीं लगेगा. आ​​र्थिक दबाब बढ़ेगा. व्यवसाय में अल्प लाभ होगा.

तुला:- दिनमान सहायक रहेगा. किसी इच्छा की पूर्ति का अवसर मिलेगा. आय के नए साधन बनेंगे. व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा. घर में आनन्द रहेगा.

वृश्चिक:- राजकाज में सफलता मिलेगी. नाैकरी में नूतन पद भार संभव है. पूर्वनिवे​शित धन मिलेगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.

धनु:- मानसिक उहा पोह बना रहेगा. सरकारी कार्य में परेशानी संभव है. शुभचिन्तकों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में धन लाभ होगा. धर्म में रुचि रहेगी.

मकर:- अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें. अजनबी पर भरोसा करने से बचें. आर्थिक ​​स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. वाहन से कष्ट संभव है.

कुंभ:- पूर्व नियोजित कार्य में व्यस्त रहेंगे. कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी आ सकती है. नाैकरी में अ​धिकारी अनुकूल रहेंगे. व्यवसाय में विस्तार व लाभ होगा.

मीन:- आरोग्य सुख अनुकूल रहेगा. नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है. न्याय क्षेत्र में विजय मिलेगी. विरोधी परास्त होंगे. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 22 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 28 प्रविष्टे, 21 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष नवमी16.37 तक उपरांत दशमी, हस्त नक्षत्र दिन रात, आयुष्मान योग 11.15 तक उपरांत साैभाग्य​ योग, गर करण 16.37 तक उपरांत वणिज करण, चन्द्रमा कन्या राशि में दिन रात. शुभांक 6

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष आत्मबल प्रबल रहेगा. अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी. इस वर्ष किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिल सकता है. भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे. आर्थिक ​स्थिति उत्तम रहेगी. दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. सेना, पुलिस, विदेशी मुद्रा विभाग, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कृषि विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा. इस वर्ष किसी नए उद्योग का संचालन हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- प्रात: 09.00 से 10.30 तक

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu