शाहजहांपुर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 31 Oct 2023 01:22 PM
शाहजहांपुर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म…

ऑडियो सुनें

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले में खेत में कथित तौर पर फसल की रखवाली कर रही एक किशोरी के साथ गांव के तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव कुमार बाजपेई ने बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी घर के पास ही स्थित खेत में सोमवार रात फसल की रखवाली कर रही थी, तभी गांव के वीरभान, प्रमोद तथा सोने लाल वहां पहुंचे और किशोरी को एक बाग में ले गए। पीड़िता अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है।

बाजपेई ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी वहां से भाग निकले। बाजपेई ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है , पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav