गौतम अडाणी ने मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Apr 2023 04:03 PM
गौतम अडाणी ने मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की
ऑडियो सुनें

मुंबई: उद्योगपति गौतम अडाणी ने बृहस्पतिवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह मुलाकात पवार के हालिया बयान के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ंिहडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह पर लगाए गए आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उच्चतम न्यायालय की समिति जांच के लिए अधिक उपयोगी और प्रभावी होगी। ंिहडनबर्ग ने अरबपति अडाणी से संबंधित कंपनियों में स्टॉक हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav