समय पूर्व लोकसभा चुनाव होने संबंधी नीतीश के अटकलों को गिरिराज ने खारिज किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 15 Jun 2023 03:22 PM
समय पूर्व लोकसभा चुनाव होने संबंधी नीतीश के अटकलों को गिरिराज ने खारिज किया…
ऑडियो सुनें

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज ंिसह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समय से पहले लोकसभा चुनाव कराने के अटकलों को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। प्रदेश में सत्तारूढ़ जद (यू) के शीर्ष नेता ने बुधवार को कहा था कि अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गिरिराज ने कहा, “यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि नीतीश कुमार भविष्यवक्ता बन गए हैं।” भाजपा नेता ने एक देहाती बिहारी मुहावरा भी सुनाया, जिसका मोटा मतलब यह है कि “जो अपनी शादी खुद तय नहीं कर पाता, वह जोड़ा बनाने की भूमिका निभाता है।’’

इसी तरह, नीतीश कुमार बिहार पर शासन करने में असमर्थ हैं, लेकिन अपने राज्य के बाहर के मामलों में बहुत रुचि रखते हैं।” हालांकि, ंिसह ने 23 जून को यहां होने वाली विपक्ष की बैठक और सत्तारूढ़ महागठबंधन के इस आरोप पर पत्रकारों के सवालों को टाल दिया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने “डर से” जल्द ही अपने दौरे की योजना बनाई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav