मप्र में बोरवेल से निकाली गई बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Jul 2023 09:12 PM
मप्र में बोरवेल से निकाली गई बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
ऑडियो सुनें

विदिशा. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मंगलवार को बोरवेल से निकाली गई छोटी बच्ची को चिकित्सकों ने अस्पताल में जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) हर्षल चौधरी ने कहा कि बोरवेल से निकाले जाने के बाद बच्ची को सिरोंज शहर के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर कजरी बरखेड़ा गांव में हुई. इससे पहले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) ललित सिंह डांगुर ने बताया था कि बच्ची सुबह अपने घर के बाहर खेलते समय बोरवेल में गिर गयी. जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अधिकारियों को तुरंत बचाव अभियान शुरू करने के निर्देश दिये गये थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu