सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19, 2019-20 के लिए मांग नोटिस जारी करने की समयसीमा बढ़ाई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 Dec 2023 12:46 PM
सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19, 2019-20 के लिए मांग नोटिस जारी करने की समयसीमा बढ़ाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों को वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के वार्षिक रिटर्न में विसंगतियों के लिए ‘मांग नोटिस’ जारी करने के लिए दिया गया समय बढ़ा दिया गया है। सरकार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में वित्त वर्ष 2018-19 के लिए समयसीमा 30 अप्रैल 2024 तक और वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 31 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी।

इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 और वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 30 जून 2024 है। एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ भागीदार रजत मोहन ने कहा कि यह विस्तार वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए कर देनदारियों की वसूली के लिए आदेश जारी करने से संबंधित है।

इससे पहले भी सरकार ने इन वर्षों के लिए समयसीमा में बदलाव किया है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च 2024 की गई थी। वहीं वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 से बढ़ाकर 30 जून 2024 की गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav