शेयर बाजार में लौटी हरियाली, हरे निशान पर खुला बाजार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Oct 2023 03:41 PM
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, हरे निशान पर खुला बाजार…
ऑडियो सुनें

शेयर बाजार में अक्सर उतार-चढाव होते रहता है. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका की उपभोक्ता मुद्रास्फीति की रिपोर्ट से पहले वैश्विक बाजारों को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के साथ खुले। सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 60 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 66,532 पर जबकि निफ्टी 21 अंकों या 0.11% की तेजी के साथ 19,832 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक बढ़त के साथ खुले, जबकि टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल गिरावट के साथ खुले। हालांकि शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में गिरावट दिखने लगी है और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर लौट गए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav