राष्ट्रपति भवन में 14 से 28 जनवरी के बीच नहीं होगा गार्ड अदला-बदली समारोह

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Jan 2023 02:37 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड और बींिटग रिट्रीट समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण 14 से 28 जनवरी के बीच राष्ट्रपति भवन में गार्ड अदला-बदली समारोह का आयोजन नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई है।

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक सप्ताह राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के समूह की, पारंपरिक तौर पर अदला बदली का कार्यक्रम आयोजित होता है। बयान के अनुसार, ‘‘गणतंत्र दिवस परेड और बींिटग रिट्रीट समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण 14 जनवरी से 28 जनवरी 2023 (यानि 14 जनवरी, 21 जनवरी और 28 जनवरी) के बीच गार्ड अदला-बदली समारोह का आयोजन नहीं होगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav