गिल के आकर्षक शतक से गुजरात टाइटंस का विशाल स्कोर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 26 May 2023 10:34 PM
गिल के आकर्षक शतक से गुजरात टाइटंस का विशाल स्कोर
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. भारतीय बल्लेबाजी की युवा सनसनी शुभमन गिल ने शुरू में मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाकर आकर्षक शतकीय पारी खेली, जिससे गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को यहां तीन विकेट पर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

गिल ने 60 गेंदों पर 129 रन बनाए और इस बीच लंबे शॉट खेलने की अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए. गिल ने इस बीच साई सुदर्शन (31 गेंदों पर 43 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 138 रन की साझेदारी की. कप्तान हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवरों में 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन का योगदान दिया.

गिल का यह सत्र में तीसरा शतक है. उन्होंने अपने टी20 करियर का सर्वोच्च स्कोेर भी बनाया. आईपीएल के एक सत्र में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली और जोस बटलर (दोनों चार शतक) के नाम पर है. बारिश के कारण मैच आधा घंटा देरी से शुरू हुआ. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उत्तरी गुजरात टाइटंस की टीम ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 50 रन बनाए. इस बीच छठा ओवर घटना प्रधान रहा. क्रिस जॉर्डन के इस ओवर में गिल ने छक्का और चौका जड़ने के बाद गेंद हवा में लहराई लेकिन टिम डेविड मिड आॅन पर कैच नहीं कर पाए. गिल तब 30 रन पर खेल रहे थे.

लेग स्पिनर पीयूष चावला ने हालांकि मुंबई को जल्द ही पहली सफलता दिला दी. रिद्धिमान साहा (16 गेंद पर 18 रन) लेग साइड की वाइड गेंद को खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए. गिल ने इसके बाद छक्के जड़ने के अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन किया. चावला और कुमार कार्तिकेय पर छक्के जड़ने के बाद उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुंबई की जीत के नायक आकाश मधवाल के ओवर में तीन छक्के लगाए.

इस करिश्माई सलामी बल्लेबाज ने चावला के अगले ओवर में दो छक्के जड़कर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को सोचने के लिए मजबूर कर दिया. गिल ने कैमरन ग्रीन की गेंद पर एक रन लेकर इस सत्र का अपना तीसरा शतक पूरा किया और फिर इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया.

गिल की पारी का अंत आखिर में मधवाल ने ही किया. गिल ने उनके यॉर्कर को फ्लिक करके सीमा रेखा से बाहर भेजने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर कैच दिया. इस बार डेविड ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की. पंड्या ने मधवाल और जॉर्डन पर छक्के जड़े. इस बीच गुजरात ने अंतिम ओवर से पहले सुदर्शन को रिटायर्ड आउट किया और उनकी जगह राशिद खान को उतारा जिन्होंने नाबाद पांच रन बनाए.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu