ईरान में बंदूकधारियों ने शिया मुस्लिमों के पवित्र स्थल पर गोलबारी की, 15 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Oct 2022 10:39 PM
ईरान में बंदूकधारियों ने शिया मुस्लिमों के पवित्र स्थल पर गोलबारी की, 15 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

दुबई. ईरान की सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि देश के दक्षिण शहर शिराज में शिया मुस्लिमों के महत्वपूर्ण पवित्र स्थल पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है. न्यायपालिका की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दो बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरा फरार है.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ के अनुसार, 15 लोगों की मौत हुई है. गौरतलब है कि ईरान में सुन्नी चरमपंथी अतीत में अकसर शिया मुसलमानों के पवित्र स्थलों को निशाना बनाते रहे हैं. ईरान में यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब आजादी की मांग को लेकर देश में महीने भर से सरकार विरोधी आंदोलन चल रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu