हरदीप पुरी ने राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, कांग्रेस ने किया पलटवार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Mar 2023 09:22 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अपमानजनक टिप्पणी करने से सोमवार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. पुरी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान भाजपा में शामिल हुए नये लोगों के ‘‘चरित्र को दर्शाते’’ हैं.

कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा की गई एक टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नए-नए शामिल हुए लोग अक्सर इस तरह के बयान देते हैं, ताकि अपनी वफादारी के दावे को मजबूत कर सकें तथा ऐसे बयान उनके खुद के चरित्र को उजागर करते हैं.

ंिहदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए पुरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने कहा है कि वह माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि वह सावरकर नहीं हैं. क्या आप सावरकर जैसे लोगों के योगदान को जानते हैं?….ये घोड़ों की रेस में ग.. को दौड़ा रहे हैं.’’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पुरी की टिप्पणी को लेकर ट्वीट किया, ‘‘भाजपा में नए-नए शामिल हुए लोग जो कैबिनेट मंत्री बन गए हैं, वे अक्सर भड़काऊ बयान देते हैं, ताकि वफादारी के अपने दावे को मजबूत कर सकें. इस तरह के बयान उनके खुद के चरित्र को दर्शाते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये पूरी सच्चाई है.’’ पुरी जनवरी, 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे.

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘पुरी साहब अपना देखिये, जिस ..ङ्घ. को रंग करके आप लोगों ने जÞेब्रा बनाया हुआ है, उसका रंग अब उतरने लगा है.’’ वहीं, कांग्रेस द्वारा सोमवार को ‘काला दिवस’ मनाने से जुड़े सवाल पर पुरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्हें वास्तव में गंभीर रूप से आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप मर्यादा की रेखाओं को जानते हैं, उनकी राजनीतिक व्यवस्था, कानूनी व्यवस्था में क्या स्वीकार्यता है. उन्हें (राहुल गांधी) एक अदालत ने दोषी ठहराया है. उसके बाद स्वत: प्रक्रियाएं हो रही हैं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu